रवि शंकर शर्मा!
बिहार में बड़ा फेर बदल करते हुए सरकार ने कई जिलों के डीएम एसपी का स्थानांतरण या तबादला कर दिया है।
बिहार सरकार ने 8 IPS अफसरों का स्थानांतरण किया है। वहीं 12 जिलों में नए डीएम की पदस्थापना की गई है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।
इस क्रम में समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुर का डीएम बनाया गया है तो शेखपुरा की डीएम इनायक खान को अररिया का डीएम बनाया गया है।
जबकी बेगूसराय डीएम अरविन्द वर्मा को मधुबनी का डीएम बनाया गया है।परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री को किशनगंज का डीएम बनाया गया है।
तो भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही वैशाली के डीएम उदिता सिंह को नवादा का जिलाधिकारी, और नवादा डीएम यशपाल मीणा को वैशाली डीएम बनाया गया गया है।
जबकी बांका के डीएम सुहर्ष भगत पूर्णिया के नये डीएम होंगे, इनकी पत्नी और बहुचर्चित IPS लिपी सिंह अभी सहरसा एसपी हैं.
आगे बढ़ते हैं तो मनेष कुमार मीणा सीतामढ़ी के नए जिलाधिकारी होंगे। जबकी ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव सावन कुमार को शेखपुरा का डीएम बनाया गया है।
वही 8 जिलों के IPS का भी तबादला किया गया है।
नवादा, बांका, मधुबनी, अरवल और लखीसराय के एसपी भी बदल दिए गए हैं।
पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक हिमांशु शंकर त्रिवेदी को अरवल का नया आरक्षी अधीक्षक बनाया गया है। और बांका के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता को बिहार पुलिस अकादमी का सहायक निदेशक बनाया गया है।
जबकी नवादा एसपी धूरत सायली सावलाराम को पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। हालाँकि मधुबनी के एसपी सत्य प्रकाश को बांका एसपी की कमान दी गई है। अरवल के एसपी राजीव रंजन को गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय में समादेष्टा और सहायक राज्य अग्निशाम पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
IPS गौरव मंगला को नवादा का नया एसपी बनाया गया है। तो लखीसराय के एसपी सुशील कुमार को मधुबनी एसपी की कमान दी गई है। आर्थिक अपराध इकाई में पुलिस अधीक्षक रहे पंकज कुमार अब लखीसराय के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।




