जहर खिलाकर ससुराल वालों ने विवाहिता की ली जान।

SHARE:

मनोज कुमार

कब तक मासूम लाडली बेटीयाँ को दहेज लोभी दानव मौत के नींद सूलाते रहेंगे।

गया:-आज दहेज को लेकर ना जाने कितने मासूमों की जा रही है जान ऐसा ही ताजा मामला चेरकी थाना अंतर्गत ग्राम डीरामा टोला चमारी विधा का है जहां एक महिला को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। जो बाराचट्टी थाना अंतर्गत खपीया निवासी रामनंदन यादव के पुत्री कविता देवी थी। इस संबंध में विवाहिता के पिता ने चेरकी थाना में आवेदन देते हुए कहा कि मेरी बेटी को कविता कुमारी देवी की शादी 11 वर्ष पूर्व भोला यादव पिता रामजन्म यादव ग्राम डिरामा टोला चमारी विद्या थाना चेरकी जिला गया के निवासी साथ कराई गई थी जिसकी दो संतान भी है पर दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया करते थे दिनांक 06/05/2022 को दोपहर में लगभग 2:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सासुराल वाले ने मारपीट कर जहर खिलाकर जख्मी कर दिया है जिसे मगध मेडिकल कॉलेज गया में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया पीड़िता के पिता ने बताया कि ससुराल वाले हमेशा दहेज के रूप में ₹2 लाख नगद एवं मोटरसाइकिल की मांग किया करते थे जब नहीं मिला तो मारपीट कर भगा दिया जाता था जिसके दरमियान कई बार पंचायती भी हो चुकी है पंचायती होने के बाद छह महीना ठीक रहा करते थे फिर वैसा गुनाह किया करना शुरू कर देते थे और आज मासूम की जान चली गई।

Join us on:

Leave a Comment