अंतरराष्ट्रीय मार्ग की देखें क्या है सूरत-ए-हाल?

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बाजार के मदरसा चौक पर जलजमाव से काफी नारकिय स्थिति बनी हुई है । जलजमाव कि यह समस्या लगभग सालोंभर बनी रहती है ।यह चौक घोड़ासहन के अतिमहत्वपूर्ण चौकों में से एक चौक है । इसी चौक से नेपाल कि तरफ जाने वाली रास्ता जुड़ी हुई है तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार रक्सौल तक इसी रास्ते से जाता है । लेकिन इस चौक कि हालत बरसाती और नाले के पानी के जलजमाव से नारकीय बनी हुई है। इस चौक के आघे किलोमीटर मीटर तक यह समस्या लाईलाज बनी हुई । जिसपर न तो किसी नेता जनप्रतिनिधि और न ही किसी अधिकारी का नजर है। एक सौ से डेढ़ सौ परिवार जिल्लत भरी जिंदगी जीने को विवस है । जलजमाव के कारण उठती दुर्गंध से व्यवसायी अपना व्यवसाय भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। सुत्रो की मानें तो घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत को सांसद के द्वारा गोद लेने की बात बताई जा रही है । फिर भी नार की स्थिति बनी हुई है। मदरसा चौक नेता जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के विकास के दावे का पोल खोल कर रख देती है । अब इस चौक के लोग सड़कों पर मछली पालन करने को विवश हो गये है ।

बाइट:—- अशोक कुमार , स्थानीय ग्रामीण

बाइट:—- स्थानीय ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें