इस कारण दामाद ने ही कि थी ससुर की गला रेतकर हत्या..

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

बीते दिनों मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में विष्णु देव उर्फ विशो भगत की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी, जब विशो भगत सोए हुए थे तब सोए अवस्था में ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था, सुबह लोगों ने जब देखा कि उनका शव पड़ा हुआ है तो पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मोकामा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे यह पता लगा लिया कि इस हत्याकांड के पीछे कौन है?
जिसके बाद विजय चौरसिया नमक बाढ़ निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जो रिश्ते में विशो भगत का दामाद है, पैसे के लेनदेन और विजय चौरसिया की पत्नी का कहीं और शादी कर देने से वह नाराज चल रहा था, हालांकि विजय चौरसिया ने भी छह महीना पूर्व ही दूसरी शादी कर ली थी।
विजय चौरसिया अब पैसे के लिए ससुर पर दबाव बना रहा था ।
ससुर पैसा नहीं दे रहा था और इसी कारण उसने ससुर की गला रेत कर हत्या कर दी।
बाइट – संजीत कुमार (इंस्पेक्टर, मोकामा)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें