नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
बरौनी
बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड परिसर अंबेडकर भवन में तेघड़ा अनुमंडल पत्रकार संघ की संगठनात्मक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुमंडल अंतर्गत आने वाले तेघड़ा,बछवाड़ा,भगवानपुर, मंसूरचक के पत्रकार शामिल हुए। बैठक में वर्तमान समय में पत्रकारिता का मूल कर्तव्य एवं उनके मूल्यों व लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकारों के हक एवं उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जिसका कार्य स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए सरकार व पदाधिकारियों के गलत नीती और नियत को उजागर करने पर बल देनें की आवश्यकता है।वहीं अनुमंडल पत्रकार संघ उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कलम का उपयोग बगैर भेद भाव के निस्पक्षता के साथ समाजिक न्याय एवं विकास के उपयोग के लिए हमेशा पत्रकारों द्वारा किया जाता रहा है।लेकिन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार बिलकुल भी गंभीर नहीं है।जो चिन्ता का विषय है।इसके लिए एकताबद्ध होकर आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है।ताकि निस्पक्षता और ईमानदारी से अपना सबकुछ न्योछावर कर समाज और देशहित में आमलोगों तक समाज,प्रदेश, देश और विदेश में हो रही गतिविधियों को पहुंचाने वाले लोकतंत्र के चौथे के प्रति गंभीरता पूर्वक विचार करे।वहीं देवेंद्र कुमार ने कहा कि हमें अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। अगर हम पत्रकारिता के सिद्धांतों को नजरंदाज न करें तो हमें किसी अधिकारी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा।हम समाज का आइना हैं और समाज के हर तबके का ध्यान रख निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा दायित्व है।वहीं डब्लू कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिला पत्रकार संघ जिला के सभी पत्रकारों के साथ हमेशा खड़ा है। हमें हमेशा एकजुट होकर रहना चाहिए और इसके साथ ही हमें समाज के हित में खबर बनाना चाहिए इसके साथ ही हमें निष्पक्ष भी रहना चाहिए।वहीं विजय भारती ने अनुमंडल पत्रकार संघ के कार्यालय निर्माण पर जोड़ दिया।वहीं मोहन झा ने कहा कि आज के समय में कुछ पत्रकार पत्रकारिता के स्तर को इस तरह से गिरा रहे हैं जैसे कि हमारा कोई अस्तित्व ही नहीं है।सबसे पहले पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।वहीं मंजेश कुमार ने कहा कि पत्रकार न तो निरीह है और न ही बेचारा बस दिक्कत है कि आज के पत्रकार अपने सिद्धांतों को छोड़कर चल रहे हैं।हमें अपने मूल सिद्धांतों को जानने और पढ़ने के साथ उसके साथ चलने और गढ़ने की जरूरत है।मौके पर जिला पत्रकार संघ के अनुमंडल अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज, सुमित कुमार बबलू,देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष नीरज कुमार,डब्लू कुमार,मंजेश कुमार,पंकज कुमार,सुनील सुशांत,अभिषेक कुमार,विकास वागीश,चंदन शर्मा, प्रभात कुमार,अनंत कुमार,गौतम कुमार,मुकेश चौधरी,शमशुल कमर,सुजीत कुमार,गणेश प्रसाद, मुकेश कुमार,अशोक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।




