प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय मंडल कारा का निरीक्षण आज मुंगेर के कमिश्नर दया निधान पांडे ने किया। करीब 2 घंटे तक मुंगेर आयुक्त दया निधान पांडे ने डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार के साथ मंडल कारा में निरीक्षण किया। इस दौरान मुंगेर कमिश्नर ने मंडल कारा में महिला कैदी वार्ड एक और बनाने, मंडल कारा में वॉच टावर का निर्माण करने, बंदी का दरबार लगाने, शिकायत पेटिका लगाने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान जहां साफ-सफाई, किचन कार्यालय की स्थिति पर संतोष जताया वहीं कई कमियां पाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उसे जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि कमिश्नर के द्वारा सभी वार्डों में निरीक्षण किया गया अधिकतर जगहों पर कार्य संतोषजनक था लेकिन कई कमियां पाई गई हैं इसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है। खासकर एक महिला वार्ड बनाने वाच टावर और कई तरह की कमियों को खोने के बाद उसे ठीक करने का निर्देश दिया है।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम बेगूसराय




