होटल व्यवसाई रामेश्वर साह ने समर्थक समेत राजद जॉइन किया

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण जिला के बड़े व्यवसायी रामेश्वर साह आखिरकार राजद के हो गए।अन्नपूर्णा सिरीज के कई होटल के मालिक रामेश्वर साह के राजद ज्वाइन करने पर जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पूर्वी चंपारण जिला राजद के अध्यक्ष सुरेश यादव के घर पर आयोजित कार्यक्रम में रामेश्वर साह का अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि रामेश्वर साह ने आजतक किसी पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी।लेकिन ये हमेशा राजद की मदद किया करते थे।उन्होंने बताया कि रामेश्वर साह ने तेजस्वी यादव और जगतानंद सिंह के समक्ष राजद की सदस्यता ली।रामेश्वर साह के राजद ज्वाइन करने से पार्टी के मजबूत होने की बात जिलाध्यक्ष ने कही है।

वहीं राजद की सदस्यता लेने के बाद मोतिहारी पहुंचे रामेश्वर साह काफी उत्साहित दिखे।रामेश्वर साह ने बताया कि तेजस्वी यादव की कार्यशैली और आम लोगों से उनके जुड़ाव को देखकर हीं राजद की सदस्यता ली है।उन्होंने बताया कि आजतक वे किसी पार्टी की सदस्यता नहीं लिए थे।रामेश्वर साह ने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

बाईट….सुरेश यादव….जिलाध्यक्ष राजद

बाईट…..रामेश्वर साह…..राजद नेता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें