लूटपाट के दौरान ऑटो चालक को मारी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय से खबर आ रही है कि खगड़िया जिले में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने टेंपो चालक को दो गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिसका इलाज बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है खगरिया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के खारोधार पुल के पास टेंपो चालक और उसमें सवार यात्रियों से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट करने लगा। लूटपाट का विरोध टैम्पो चालक ने किया तो बदमाशों ने उसे दो गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक लक्ष्मीनिया गांव निवासी फूलन यादव है।फूलन यादव को एक गोली पेट में दूसरा दाहिना हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल को लेकर बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण मोहन यादव ने बताया लूटपाट के दौरान फूलन यादव को लूटेरा ने दो गोली मारकर घायल कर दिया है।
बाईट- घायल के परिजन

Join us on:

Leave a Comment