भगत की गला रेतकर हत्या, शव खाई से बरामद!

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

जिले में आए दिन हो रहे आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है. ताज़ा मामला नालंदा ज़िला अंतर्गत कतरीसराय थाना क्षेत्र भगवानपुर में एक अज्ञात का शव गला रेता हुआ मिला. जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बैजू मांझी पिता स्व. हरि मांझी 55 वर्ष के रूप में किया गया है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को शेखपुरा ज़िले के खखड़ा से दो बाइक सवार 3 लोग झाड़ फूक के नाम पर महिला के बीमार होने की बात कहकर लाया उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. गांव के लोगों ने पहले थाना को सूचित किया कि किसी की हत्या हुई है. घटना की सूचना परिजनों को 29 की शाम को मिलने के बाद पुलिस के सहयोग से घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन और ढूंढने पर देर शाम 10 बजे के करीब शव मिला. शव गांव के पास एक खंधा से बरामद किया. जो ख़ून से लथपथ था. जिससे प्रतीत होता है कि भगत की निर्मम तरीक़े से हत्या हुई है. घटना के बाद गांव के लोग कुछ भी बोलने से मुकर गए. वहीं, कतरीसराय थाना की पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तफ़्तीश में जुट गई है।

बाइट:- चंदन मांझी, मृतक के परिजन
बाइट:- इंद्रदेव पासवान, चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment