रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार/मुजफ्फरपुर
ईरान में फंसे करीब एक हजार भारतीय विद्यार्थियों को रेस्क्यू कराने की तैयारी की जा रही है। इस दिशा में केंद्र सरकार स्तर पर पहल चल रही है। भारतीय संसद के भारत-ईरान संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष व सांसद देवेशचन्द्र ठाकुर ने कहा कि ईरान से भारत को पहले से मिल रही सहयोगात्मक मदद आगे भी जारी रहे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तिरहुत क्षेत्र के स्नातक व शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ संवाद के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि भारत में शिया समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं और उनका ईरान से धार्मिक-सांस्कृतिक संबंध रहा है। बताया कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एनडीए नेता अभिषेक झा ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मौके पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर, मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक कुमार, रालोमो के वरिष्ठ नेता ठाकुर धर्मेंद्र, जदयू नेता बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के सदस्य प्रो. शब्बीर अहमद आदि थे।
बाइट:- देवेशचन्द्र ठाकुर,सांसद व अध्यक्ष भारत-ईरान संसदीय मैत्री समूह



