रवि शंकर शर्मा
बाढ़ के ग्रामीण इलाके में जदयु अध्यक्ष और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरे में जदयु के प्रवक्ता और विधानपार्षद नीरज कुमार भी साथ नजर आए। बाढ़ अनुमण्डल के
फतेहपुर पंचायत के राशबाग में जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और एमएलसी नीरज कुमार का स्वागत फतेहपुर मुखिया प्रतिनिधि एवं युवा जदयू नेता पीयूष कुमार उर्फ सोनू ने पुष्प गुच्छ देकर किया।
साथ ही स्थानीय समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया, स्वागत कार्यक्रम में सत्येन्द्र प्रसाद पप्पू, पूर्व मुखिया रजित कुमार टिक्कू आदि के साथ दर्जनों समर्थक मौजूद थे।




