रवि शंकर शर्मा
मोकामा में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या
मोकामा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मोर गांव निवासी विष्णु देव नामक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस को विष्णु देव के हत्या की सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति की सोए अवस्था में गला रेत कर हत्या की गई है, इसके साथ ही मृतक के शरीर और सर पर कई जगह चोट के भी निशान है ।
प्रथम दृष्टि में मामला पिटाई करने और फिर गला रेत कर निर्मम हत्या कर देने का प्रतीत हो रहा है, थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है । घटना के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चला है ।




