मोकामा- अवैध मिट्टी कटाई और ढुलाई की तो होगी बड़ी कार्रवाई।

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

मोकामा के हाथीदह में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए मिट्टी और बालू की काफी बड़ी मात्रा में आवश्यकता है जिसके लिए गंगा से मिट्टी और बालू का कटाव कर जरूरत जहां होती है वहां डाला जाता है। ढुलाई में लगी एजेंसियां इरकॉन, और एफकॉन्स के साथ एसपी सिंघला के द्वारा ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन किया जाता है, जिससे मिट्टी और बालू सड़क पर गिरता है। और दरियापुर हाथीदह मराँची उत्तरी मराँची दक्षिणी और मालपुर समेत कुल 5 पंचायत के हजारों लोगों का जीना दुश्वार हो गया है ।
प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक है कि लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है, आज सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह और बाढ़ के अनुमंडल अधिकारी के उपस्थिति में ही ओवरलोडेड गाड़ियों का परिचालन हो रहा था जिसे दोनों अधिकारी देखते ही विफर परे, दोनो ने कार्यरत कम्पनियों के पदाधिकारियों को बुलाकर उन्हें सख्त चेतावनी दिया कि जो कानून सम्मत विधि है उसी के अनुसार आप मिट्टी कटाई करें किसी भी सूरत में ओवरलोडेड ढुलाई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। किसी भी सूरत में बिना ढके हुए परिचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
अगर इसमें त्वरित रूप से सुधार नहीं किया गया तो फिर कंपनियां बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही एजेंसियों को यह निर्देश दिया गया है कि जितनी जरूरत हो दिन भर में उतना बार पानी का छिड़काव सड़कों पर किया जाना हर हाल में सुनिश्चित करें। दरअसल ये कम्पनीयाँ स्थानीय दबंगो के सहारे मिट्टी कटाई और ढुलाई कर रही है, जब भी स्थानीय लोग आवाज उठाने की कोशिश करते हैं तो कम्पनियों द्वारा स्थानीय गुंडों को झगड़ा करने भेज दिया जाता है। जिस बारे में ग्रामीणों ने सभी वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
Byte:- SDM बाढ़

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें