हथियार और जिंदा कारतूस समेत 3 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे अपराधियों को पहले ही पुलिस ने धर दबोचा। मामला बाढ़ थाना के मनकौड़ा का है, जहां पुलिस को सूचना मिली की बड़ी संख्या में अपराधियों की जुटान देखी गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजनंदन दल बल के साथ उस घर की घेराबंदी कर दिए जहां अपराधियों के छिपे होने की सूचना थी, बाढ़ थाना ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाकी के तीन अपराधी भागने में सफल रहे।
इन तीनों पर पहले से मनकोरा गांव में वर्चस्व के लिए गोलीबारी करने के आरोप हैं इनकी गिरफ्तारी से मनकोरा के लोगों में शांति का माहौल कायम होगा।
सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सभी के अपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

बाइट- अरविंद प्रताप सिंह ASP बाढ़

Join us on:

Leave a Comment