दो व्यक्ति की लाश खेत से बरामद होने से जिले में सनसनी!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ पुलिस ने आदापुर थाना छेत्र के सिरिसिया गांव के चवर से दो शव को बरामद किया है प्रथम दृष्टया मामला तस्करी को लेकर बर्चस्व का बताया जा रहा है ।
आपको बतादे कि जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के सिरसिया काला में संदिग्ध स्थिति में दो युवक का शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई, शव मिलने के बाद ग्रामीणों कि भारी भीड़ जमा हो गई, ग्रामीणों ने इसकी सूचना आदापुर पुलिस को दिया , जिसके बाद ग्रमीणों कि सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पहले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतल भेज दिया और फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। मृतक दोनों की पहचान कचुरवारी और हरपुर के भरत यादव, व नवल यादव के रूप में हुई है।
आपको बतादें कि घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि दोनों पूर्व से गांजा व शराब की तस्करी करता था, दोनों के ऊपर अलग-अलग थानों में कई मुकदमा भी दर्ज है। हो न हो तस्करी को लेकर तस्कर के दो गुटों के बीच आपसी बर्चस्व मे लड़ाई हुई है और इसी में दोनों की जान गई हैं।

बहरहाल घटना के बाद पुलिस पुर वारदात की वजह तलाशने में जुट गई है ।

Join us on:

Leave a Comment