नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बरौनी
अंचल रेल निरिक्षक राम प्रबोध यादव के निर्देश की गई सघन चेंकिंग अभियान में 41 किलो गांजा बरामद किया गया।बताया गया कि बरौनी जंक्शन पर आने जाने वाली ट्रेनों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से सोमवार सुबह की जा रही चेंकिंग अभियान में ट्रेन संख्या 15027 मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी संख्या डी 6 के ज्वाइंट के पास 5 पैकेट 5 किलोग्राम एवं 4 पैकेट 4 किलो ग्राम कुल 9 पैकेट में 41 किलो प्रतिबंधित अवैध मादक पदार्थ गांजा लावारिश हालत में बरामद किया गया।




