प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात अपराधी राम कुमार सिंह उर्फ आको सिंह को गिरफ्तार किया है। आको सिंह पर हत्या लूट रंगदारी आर्म्स एक्ट विस्फोट के कुल 13 मामले दर्ज हैं। आको सिंह जुलाई 2021 में हुए हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। बताया जाता है कि नावकोठी का कुख्यात बदमाश अजय सिंह का दाहिना हाथ राम कुमार सिंह उर्फ आको सिंह होता था और नावकोठी में दो गिरोह सक्रिय रहा जिसमें एक गिरोह का सरगना अजय सिंह की मौत के बाद रामकुमार सिंह और आको सिंह हो गया था। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बाद बखरी डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर से आको सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है लेकिन इसके अन्य ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। आको सिंह पिछले साल द्वारा एक व्यक्ति की हत्या की गई थी जिसके बाद प्रतिशोध में दूसरी तरफ से इस गिरोह के एक चालक की बम मार कर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। एसपी ने कहा कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलाकर आको सिंह को सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




