धीरज शर्मा की रिपोर्ट
नाइट गार्ड को बंधक बनाकर हथियार के बल पर लुटे 18 लैपटॉप सहित करीब पांच लाख रुपये!
भागलपुर जगदीशपुर पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कुशल युवा प्रशिक्षण केंद्र में लूट का मामला सामने आया है। प्रशिक्षण केंद्र के संचालक दिवेश कुमार महतो द्वारा इस मामले को लेकर जगदीशपुर थाना में आवेदन देते हुए बताया गया है कि पांच की संख्या में अज्ञात लुटेरों द्वारा वहां मौजूद गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें प्रशिक्षण केंद्र के 18 लैपटाप ,चार लैपटाप का चार्जर ,7 मोबाइल, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर ,एक प्रोजेक्टर एक बायोमैट्रिक डिवाइस तथा स्पीकर सहित करीब पांच लाख का समान लूट लिया गया है।वहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड फतेहपुर पोखर टोला निवासी पवन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं बाहर गेट के पास सोया हुआ था ।इसी दौरान लुटेरे पीछे के खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया और हथियार के बल पर मुझे बंधक बना लिया और सारा सामान लूट लिया। परंतु घटना रात की है और गार्ड द्वारा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपने संचालक को सूचना दिया गया ।जबकि संचालक द्वारा जगदीशपुर थाना को इस बात की जानकारी दी गई । जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वही जगदीशपुर पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




