रवि शंकर शर्मा
मोकामा के औंटा में आज से श्री विष्णु महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई। अहले सुबह 4:00 बजे ग्यारह सौ से अधिक संख्या में जब महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकली तो यह दृश्य अद्भुत था, पूरा मोकामा धर्म नगरी में बदल चुका था,चारों तरफ वेद मंत्रों के उद्घोष हो रहे थे
हाथी घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ ये यात्रा औटा पंचायत के शीला उच्च विद्यालय गंगा तट पर जहाँ यज्ञ मंडप बनाया गया है वहाँ से महिलाओं का जमावड़ा हुआ, महिलाओं के साथ 5000 से अधिक पुरुष थे, और कुल मिलाकर इस यात्रा में 10,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
और गंगा से कलश में जल भरकर यह यात्रा दरियापुर पंचायत होते हुए फिर वापस यज्ञ मंडप पर जाकर समाप्त हो गया।
इस तरह आज से श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हो गई ।
महायज्ञ समिति के सचिव निलेश कुमार पवन ने बताया कि सुरक्षा के पुलिस ने काफी अच्छे इंतजाम कर रखे थे , बीती रात वरीय पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों आए थे उन्होंने भी हाथीदह थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन को यज्ञ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने तीन अधिकारियों की वहां नियुक्ति करी है जो पूरे यज्ञ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
यज्ञ में आकर्षण के लिए कल से सुश्री प्राची महाराज का प्रवचन होगा संगीतमय भागवत कथा होगा, वृंदावन से आए रासलीला की टीम आठ दिवस तक रासलीला करेगी , प्रवचन रासलीला के अलावा भी इस यज्ञ में कई अन्य इंतजाम किए गए हैं। जिसमें मीना बाजार विभिन्न प्रकार के झूले मौत का कुआं के साथ-साथ कई अन्य आकर्षक चीज और 108 देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं जिसे देखने के लिए आज से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। यज्ञ आयोजकों का दावा है कि ये यज्ञ ऐतिहासिक होगा और कई वर्षों तक याद रखा जायेगा।




