कंप्यूटर संस्थान ने मनाया 25 वां स्थापना दिवस!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में कंप्यूटर शिक्षा के प्रतिष्ठित और सबसे पुरानी संस्था बाइट कंप्यूटर कोचिंग सेंटर का आज 25 वाँ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर बाइट कंप्यूटर के संस्थापक सह निर्देशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज से 25 साल पहले बेगूसराय के लोहिया नगर में वाइट कंप्यूटर कोचिंग सेंटर को स्थापना किया था उस समय कंप्यूटर का ज्ञान गिने चुने लोगों को होता था और आज के समय में कंप्यूटर ज्ञान के बिना सब पढ़ाई लिखाई बेकार है इसलिए कंप्यूटर का ज्ञान हर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक को भी जरूरी है। इस मौके पर मटिहानी विधायक राजकुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन कुमार चौधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलीरंजन सिंह ,शिक्षक नेता सुरेश प्रसाद रॉय, शिक्षक भगवान प्रसाद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता अभिषेक कुमार सिंह, कवि प्रफुल्ल मिश्रा, रमन झा इन सभी ने समारोह को संबोधित किया। 25 वाँ स्थापना दिवस समारोह के मौके पर वाइट कंप्यूटर के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
बाईट- संजय कुमार सिंह निर्देशक बाइट कंप्यूटर सेंटर

Join us on:

Leave a Comment