नीरज कुमार मिश्रा
पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट पर स्नान करने को आया युवक नहाते समय गंगा में डूब गया।
सूचना पर अधिकारी भी पहुंचें, स्थानीय गोताखोर गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे।
बरौनी
तेघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी दो वार्ड संख्या 1 निवासी भिखारी पासवान का 19 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव पासवान अपने पड़ोसी मनोज पासवान एवं उनकी पत्नी के साथ बुधवार को करीब 11 बजे अयोध्या मिथिला गंगा घाट पर स्नान करने गया था।मनोज पासवान की पुत्री की शादी 23 अप्रैल को होना था उन्हीं के कहने पर उनके साथ गंगा नहाने को आया था।उक्त युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।युवक की गंगा नदी में डूब जाने की सूचना पड़ोसी मनोज पासवान ने घर वाले को दी।इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गया। आनन-फानन में घरवाले एवं पड़ोसी ग्रामीण अयोध्या गंगा घाट पर पहुंचे।घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर तेघरा थाना के एएसआई रामेश्वर प्रसाद, अंचलाधिकारी परमजीत सिरमौर एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक सुभाष कुमार एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे हुए युवक की तलाश स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों के माध्यम से कर रहे हैं।वहीं सीओ परमजीत सिरमौर ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम के लिए वरीय अधिकारी को सुचना भेजी जा चुकी है। वहीं समाचार भेजे जाने तक युवक बरामद नहीं हो पाया।गंगा नदी में डूबने वाला युवक 12वीं का छात्र है।इसके पिता भिखारी पासवान गांव में ही राजमिस्त्री के साथ मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं।मृतक दो भाई में सबसे छोटा है।




