अंतिम संस्कार के लिये रखी लकड़ी से शराब बरामद!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

अवैध शराब कारोबारियों के बीच में बाढ़ पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में आज शराब के खिलाफ बड़ी मुहिम बाढ़ थाना ने चलाया। बाढ़ थाना के पुलिस ने सती स्थान श्मशान घाट पर अवैध शराब कारोबारियों को धरपकड़ के लिए छापेमारी किया।
छापेमारी के दौरान बाढ़ थाना के साथ खोजी कुत्ते भी मौजूद थे। अंतिम संस्कार के लिए रखी गई लकड़ियों से देशी शराब बरामद हुई है।
इसके साथ ही सती स्थान के पास बिंद टोली में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया जहां पर की फसल के बीच और झोपड़ी नुमा घरों से शराब बरामद किया गया। अवैध शराब के फल फूल रहे धंधे पर बाढ़ थाना अध्यक्ष राज नंदन शर्मा कार्रवाई में लगे हैं।
फसल के बीच और जो झोपड़ीनुमा घरों से शराब के साथ-साथ शराब बनाने का उपकरण भी जब किया गया।

Join us on:

Leave a Comment