बेगूसराय-अग्निशमन सप्ताह के मौके पर जागरूकता रैली का आयोजन

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में अग्निशमन सप्ताह के मौके पर जिला अग्निशमन कार्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस लाइन ऑफिस से अग्निशमन विभाग से जुड़े अधिकारियों और सिपाहियों के द्वारा अग्निशमन दस्ता के साथ शहर के बाघा, मिलन चौक, सुभाष चौक समेत कई मोहल्लों में रैली निकालते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंच समाप्त हो गया। दरअसल 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि लोगों में जागरूकता से ही अग्निकांड से बचा जा सकता है लोग जागरूक होंगे तो अग्निकांड में काफी कमी आ जाएगी इसको लेकर विभाग के द्वारा भी पंचायत और ब्लॉक स्तर पर मॉक ड्रील कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और अभी जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है ताकि अग्निकांड में कमी आ सके।
बाईट- मनीष कुमार, डीएसपी अग्निशमन विभाग

Join us on:

Leave a Comment