दुकान में चोरी करते युवक की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करते एक चोर को दुकानदार ने पकड़ लिया और उसका पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा पुल की है। मोबाइल चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जहां आप देख सकते हैं कि एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और मोबाइल उठाकर अपने जेब में रख कर निकल गया।चोरी के बाद दुकानदार ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि नौरंगा फूल पर मोहम्मद सोहराब का मोबाइल पॉइंट एंड रिपेयरिंग दुकान है जहां आज दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी मोहम्मद आलम दाखिल हुआ और मोबाइल चोरी कर भाग गया था लेकिन दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- मोहम्मद सोहराब मोबाइल दुकानदार

Join us on:

Leave a Comment