:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र नालंदा में जनसंवाद कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के सोहडीह पहुंचे जहां सीएम नीतीश ने जैविक खेती कर रहे किसान राकेश कुमार समेत अन्य किसानों से मिलकर खेती का जायजा लिया। किसानों से मुलाकात के बाद सीएम का काफिला रोड शो के माध्यम से बिहार शरीफ के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा। जहां पूर्व से ही कड़ी धूप में सड़को पर खड़े कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर सीएम ने उनकी शिकायतें सुनी।इस दौरान गढ़पर बीजेपी नेता अविनाश मुखिया आशानगर में जदयू युवा नेता सोनू कुशवाहा और जदयू नेता भवानी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया। भोजपुर से आए हुए लोहार विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने लोहार जाति के साथ न्याय करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही अब तक सूबे का सेवा करने का मौका मिला है। आप सभी जानते हैं कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। वहीं इस मौके पर पहले सुरक्षा में हुए दो जगहों पर चूक के बाद सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखा गया । उनकी सुरक्षा में लगे जवान काफी मुस्तैद दिखे।
बाइट।सोनू कुशवाहा जदयू युवा नेता
बाइट।राजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहार विकास मंच
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




