बरौनी से नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ।
बरौनी
रेल पुलिस बरौनी के द्वारा अहले सूबह बरौनी जंक्शन पर खड़ी विभिन्न ट्रेनों में सघन चेंकिंग अभियान के दौरान विदेशी शराब बरामद किया गया।इस संबंध में बरौनी रेल अंचल निरिक्षक राम प्रबोध यादव ने बताया कि एएलटीएफ विशेष पुलिस टीम के द्वारा बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन मिथिला एक्सप्रेस के बोगी संख्या डी 3 के शौचालय के पास लावारिश हालत में 750 एमएल की 12 बोतल,500 एमएल के 3 बोतल,375 एमएल का 6 बोतल एवं 180 एमएल का 2 बोतल बरामद किया गया है।




