नालंदा-भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या की!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के पकड़िया बीघा गांव में बंटवारे को लेकर अपने ही भाई ने अपने ही भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक बहादुर प्रसाद के पुत्र ने बताया कि घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर बहादुर प्रसाद और चंद्रदीप प्रसाद के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद लगातार बहादुर प्रसाद के द्वारा बटवारा करने की बात कही जा रही थी। इसी बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद बहादुर प्रसाद के द्वारा मुकदमा किया गया। इसी मुकदमे से गुस्साए घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी में मारपीट की मारपीट का बचाव करने आए बहादुर प्रसाद को दबंगों ने सीने में गोली मार दी जिससे बहादुर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई इस घटना में 3 लोग जख्मी भी हुए हैं वहीं घटना के बाद हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट।मृतक का पुत्र
बाइट।हिलसा पुलिस

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें