नगर परिषद चुनाव का चढ़ने लगा रंग, दो संभावित प्रत्याशी भिड़े!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

अभी से ही चुनावी रंजिश का चढ़ने लगा परवान,बख्तियारपुर के अब्बु महमदपुर में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारपीट कर किया घायल

बिहार सरकार ने नगर निकाय चुनाव का न तो अभी नोटिफिकेशन जारी किया है न ही घोषणा। लेकिन बख्तियारपुर नगर परिषद चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले नए नए भावी प्रत्याशी अभी से ही लोगों से सम्पर्क साधने में जुट गये हैं। प्रत्याशी बनने की इसी होड़ में बख्तियारपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 22 से वार्ड पार्षद के रूप में किसमत आजमाने वाले दो भावी प्रत्याशी के बीच चुनाव में बैठने को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के SP उर्फ मोहम्मद साहिल एवं उसके भाई सहिब्दुल्लाह को मारपीट कर जख़्मी कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बख्तियारपुर chc से पटना रेफर किया गया। इस संदर्भ में पीड़ित मो. साहिल ने बताया कि मेरे विरोधी मुझे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे जिसका मैने विरोध किया था इसी को लेकर मेरे साथ मारपीट किया गया है। इस घटना की जानकारी थाने को भी दी गयी है।

Join us on:

Leave a Comment