बड़े शराब माफिया को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा पुलिस ने बिहार के बड़ा शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी झारखंड राज्य के तिलैया से हुई है। नवादा एसपी द्वारा एक टीम का गठन किया गया था जिसमें अकबरपुर थाना एसएचओ और रजौली एसएचओ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार शराब माफिया झारखंड राज्य के संजय यादव झुमरी तिलैया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि राज्य के विभिन्न थानों में संजय यादव के खिलाफ 42 मामले लंबित है। पूर्व में भी संजय यादव की गिरफ्तारी बिहार पुलिस द्वारा की गई थी। नवादा एसपी डीएस सावलाराम ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि झारखंड राज्य के झुमरी तिलैया निवासी संजय यादव द्वारा बिहार के सभी हिस्सों में शराब भेजने का काम किया जाता था। संजय यादव का लिंक बिहार के अलावे कई राज्य से था और वह शराब को भेजवाने का काम किया करता था। फिलहाल इससे पूछताछ जारी है।
बाईट – नवादा एसपी

Join us on:

Leave a Comment