बाढ़- दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा

बाढ़ थाना अध्यक्ष राजनंदन के बिछाए जाल में फसा।

बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन ने जिस दिन से बाढ़ थाना का कमान संभाला है। उस दिन से अब तक कई अपराधी सलाखों के पीछे जा चुके हैं जो बरसों से फरार चल रहे थे। आज भी बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन द्वारा बिछाए गए जाल में दोहरे हत्याकांड का आरोपी विपिन कुमार सिंह उस समय लपेटे में आ गया जब अनुसंधानकर्ता आरके चौरसिया समेत पुलिस टीम ने रुदल बाढ़ के हरौली गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही अपराधी टाल की ओर भाग चले,। जिसे पुलिस द्वारा खदेड़ पर मकई के खेत से गिरफ्तार कर लिया गया।
बताते चलें कि गिरफ्तार अपराधी विपिन सिंह दोहरे हत्याकांड का आरोपी था और लगभग 12 वर्षों से फरार चल रहा था। 2008 में उसके द्वारा एक हत्या की गई। उसके बाद 2013 में सरवन यादव नामक व्यक्ति को अचुआरा गांव के पास उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब सरबन यादव कोर्ट में गवाही देने आ रहे थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें