बेगूसराय:- पुलिस कप्तान के नेतृत्व में शहर में फ्लैगमार्च निकला!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में चैत्र नवरात्र, रामनवमी और रमजान को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शहर के जी डी कॉलेज से शुरू हुई इस फ्लैग मार्च में एसपी योगेंद्र कुमार, डीएसपी अमित कुमार ,मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया के साथ सैकड़ों पुलिस जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च जीडी कॉलेज से शुरू हुआ जो पटेल चौक होते हुए मुख्य बाजार होते हुए शहर के हर संवेदनशील इलाकों से गुजरा। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रमजान, चैत्र नवरात्र और रामनवमी को लेकर मार्च निकाला गया है जहां कहीं भी संवेदनशील इलाका है वहां फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि रामनवमी को लेकर लोग शांतिपूर्ण पर्व को मनाए। एसपी ने कहा कि किसी भी तरह के अव्यवस्था होने पर पुलिस उसे हैंडल करने के लिए तैयार है उन्होंने लोगों से अपील किया कि हर साल की भांति इस बार भी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने पर्व को मनाए। शहर में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसकी भी निगरानी की जा रही है पुलिस लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment