बेगूसराय:- रामनवमी के मद्देनजर पुलिस का फ्लैगमार्च!

SHARE:

बेगूसराय से नीरज कुमार की रिपोर्ट

गढ़हरा बारो में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तेघड़ा प्रखण्ड पुलिस पदाधिकारी ने फ्लेग मार्च निकाला।

बरौनी

तेघड़ा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बारो मुख्य बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर तेघड़ा अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लेग मार्च निकाला गया।फ्लेग मार्च के दौरान अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 12 अप्रैल को मनाये जाने वाले रामनवमी पर्व को लेकर सभी संवेदनशील क्षेत्र में फ्लेग मार्च के माध्यम से शांतिपूर्ण माहौल में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए रामनवमी पर्व मनाने की आमलोगों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील की।साथ ही उन्होंने आमलोगों से समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर प्रशासन की सूचना देनें का भी अपील किया।वहीं उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी संवेदनशील जगहों पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए स्थानीय थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।जिसकी मानिटरिंग खुद अनुमंडलाधिकारी तेघड़ा करेंगे।इस दौरान तेघड़ा एएसडीएम अविनाश कुणाल,डीएसपी तेघड़ा ओमप्रकाश,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप पाण्डेय, अंचलाधिकारी परमजीत सिरमौर, तेघड़ा इंस्पेक्टर संजय कुमार, फुलवड़िया थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुमार सहित विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment