पंडारक में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा

बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर गोतिया के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसमे सनोज सिंह और उसके पुत्र 12 वर्षीय राहुल की हालत काफी गम्भीर है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पिता-पुत्र को बाढ़ रेफर कर दिया बाढ़ के चिकित्सकों के द्वारा दोनो को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
हालाँकि सूचना के बाबजूद भी पुलिस के नहीं पहहुँचने से लोगो मे नाराजगी दिखी।
घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment