बेगूसराय-मजदूरी कर के पढ़ाई करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय के प्रतिष्ठित बाइट कंप्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर में ऐसे छात्र को सम्मानित किया गया जो गरीबी के कारण मजदूरी करने के बाद जो समय मिलता था उस समय को सदुपयोग करते हुए पढ़ाई करने में अब्बल स्थान प्राप्त किया छात्रों को सम्मानित एनडीटीवी के संवाददाता संतोष कुमार श्रीवास्तव के हाथों संस्थान के कई छात्रों को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाले छात्रों में से विवेक कुमार-राजमिस्त्री का लेबर, ब्रजेश कुमार- टेंट मजदूर, अखिलेश कुमार -दुकान सहायक, सुनील कुमार होम ट्यूटर , शोभा कुमारी होम ट्यूटर, तबस्सुम खान – होम ट्यूटर को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया ।
अपने संबोधन में संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है आप जैसे छात्र समाज को प्रेरणा देने का काम करते हैं । संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेहनत व संघर्ष करने वाले छात्र जिंदगी में निश्चित रूप से एक मुकाम हासिल करते हैं। इस मौके पर बच्चों की पाठशाला के रोशन कुमार सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment