प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में विधान परिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सभी दल के नेताओं ने सघन चुनाव प्रचार किया है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव आज बेगूसराय में एनडीए उम्मीदवार रजनीश कुमार के समर्थन में जिले में अलग-अलग जगहों पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कर विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार रजनीश कुमार को जिताने की अपील की। नंदकिशोर यादव बछवारा प्रखंड के समसी पुर दियारा में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया वहीं छौराही प्रखंड में भी त्रीस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने बेगूसराय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। नंदकिशोर यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार और बिहार सरकार की मदद से हर जाति धर्म को साथ लेकर विकास का कार्य किया जा रहा है। एनडीए के हाथ मजबूत करने के लिए उम्मीदवार को जिताने की अपील की। इसके साथ ही महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जिन के शासनकाल में अपराध चरम था उनको कोई हक नहीं है कि अपराध पर कुछ बोलने का, बिहार में सुशासन कायम है।
बाइट -नंदकिशोर यादव पूर्व मंत्री




