चौकीदार संघ अध्यक्ष की मौत दुर्घटना नहीं हत्या- परिजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में चौकीदार संघ के जिला अध्यक्ष भीम पासवान की ट्रक की ठोकर से मौत के बाद चौकीदार संघ और परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। चौकीदार एंड दफादार संघ के लोगों ने डीएम और एसपी को आवेदन देकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। संघ का आरोप है कि जिस तरीके से चौकीदार भीम पासवान का सब एसएच 55 पर मिला है उसका पूरा सिर कुचला हुआ है बाइक बगल में मामूली छतिग्रस्त है मोबाइल सही सलामत है ऐसे में उसकी साजिश कर हत्या कर शव को वाहन से कुचल दिया गया है । इस प्रकरण की पूरी निष्पक्षता से और उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि अपराधियों की गिरफ्तारी हो सके। संघ और परिजनों का आरोप है कि शराब माफिया और अपराधियों के द्वारा साजिश कर चौकीदार भीम पासवान की हत्या की गई है। संघ ने मृतक परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी और बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की मांग जिला प्रशासन से की है। बताते चलें की चेरिया बरियारपुर थाना में कार्यकर्ता शकरवासा निवासी चौकीदार भीम पासवान कल रात निमंत्रण में नावकोठी जा रहे थे तभी मंझौल थाना के कॉलेज के निकट ट्रक की ठोकर से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
बाईट- रामविलास पासवान, उपाध्यक्ष, बिहार राज चौकीदार दफेदार पंचायत संघ
बाईट- संत सिंह, राज्य सचिव

Join us on:

Leave a Comment