बेगुसराय- सड़क हादसे में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर वाहन से टकराई जिससे मौके पर ही बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला के निकट sh55 की है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी रामनिवास राम, इकबाल और संजीत कुमार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से बेगूसराय की तरफ आ रहा था तभी अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टक्करा गया जिससे तीनों के ही घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद मोहनपुर की तरफ से पुलिस गश्ती वाहन बेगूसराय की तरफ आ रही थी तो सड़क पर तीनों युवक का शव देखा और क्षतिग्रस्त बाईक को सड़क किनारे पड़ा था। जिसके बाद गश्ती वाहन ने तीनों शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सदर अस्पताल में युवकों के पास से बरामद कागजात के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच शव की पहचान की। घटना से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है। एक साथ तीन युवक की मौत से गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें