प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में आईएमए के द्वारा राजस्थान में चिकित्सक के प्रताड़ना और डाक्टर की आत्महत्या को लेकर कैंडल मार्च निकाला और डॉ अर्चना शर्मा को श्रद्धांजलि दिया। आईएमए सचिव डॉ राजेश कुमार ने कहा की पिछले दिनों राजस्थान में महिला विशेषज्ञ डॉ अर्चना शर्मा के क्लीनिक में एक महिला पेशेंट की मृत्यु अत्यधिक रक्त स्राव से हो गई। इस पर पेशेंट के परिजनों ने उक्त महिला डॉक्टर पर हत्या करने का मुकदमा दायर किया था। इससे आहत होकर महिला डॉ अर्चना शर्मा ने आत्म हत्या कर ली और अपने सुशाइट नोट में लिखा कि मेरी मौत शायद मेरी बेगुनाही साबित कर दे। इस कैंडल मार्च में दर्जनों की संख्या में शहर के वरीय चिकित्सक मौजूद थे और कैंडल मार्च आई माहौल से निकालकर कैंटीन चौक तक निकाली गई। डॉक्टरों ने कहा कि डॉ कभी भी किसी मरीज की मौत का कारण होते हैं इसके बावजूद मौत होने पर डॉक्टरों को जिम्मेदार बताया जाता है बल्कि हत्या जैसा मुकदमा भी दर्ज किया जाता है ऐसी घटनाओं पर रोक लगे।




