मैट्रिक में नवादा की सानिया कुमारी बनी सेकेंड टॉपर!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

बिहार सेकंड टॉपर सानिया कुमारी रजौली के रहने वाली है

नवादा जिला के रजौली रजौली प्रखंड के मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2022 में रजौली की सानिया बनी सेकेंड स्टेट टॉपर।सानिया के परिजन खुशी से झूम उठे।वहीं सानिया ने बताया कि इस सफलता का श्रेय मेरे माता पिता व गुरुजनों को जाता है।मेरी इच्छा है कि मैं डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करू।बताते चलें कि सानिया के पिता मिठाई की दुकान चलाते हैं और माता गृहिणी हैं।तीन बहन व एक भाई में सानिया सबसे छोटी है।वही सानिया के पिता उदय प्रसाद कंधवे ने बताया कि मेरी बेटी जो बनना चाहेगी मैं उसको उसके सपना पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करूँगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें