ऋषिकेश की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र इलाके के पीएनबी शाखा से 30 हजार निकाल कर घर जा रहे हैं महिला उचक्कों ने धोखाधड़ी से रुपए की छिनतई कर आराम से भाग निकले। घटना के संबंध में पीड़ित महिला रूबी देवी ने बताया कि वह इतासँग पंचायत के शेरपुर गांव से किसी काम को लेकर रहुई बाजार की पीएनबी शाखा से 30 हजार रुपये निकालने के लिए गई थी। इसी दौरान 2 लोग महिला के पीछे लग गए। महिला ने बताया कि इस दौरान दोनों उचकको के द्वारा महिला को अपने झांसे में लिया गया। उसके बाद जैसे ही महिला 30 हजार निकालकर बैंक से बाहर निकली। उसी दौरान दोनों ने महिला से रुपये छीन कर भागने लगे। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया ,उचक्कों के द्वारा लोगों को भ्रमित करने के लिए नकली नोटों का बंडल फेककर उचक्के आराम से भागने में सफल रहा। उचक्कों के द्वारा कागजों का बना हुआ बंडल फेंक कर लोगों को दिग्भ्रमित किया जब महिला के द्वारा वह बंडल को उठाया गया तो उस बंडल में सिर्फ ऊपर का 500 का नोट था बाकी नीचे कागज का बंडल था । फिलहाल पीड़ित महिला के द्वारा इस घटना की जानकारी रहुई थाना को दिया गया है। वहीं रहुई थानाध्यक्ष सिमा कुमारी के द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई हैं।
बाइट।रूबी देवी पीड़ित महिला
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




