धीरज शर्मा की रिपोर्ट
सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत के मुखिया की रहस्यमय तरिके से हुई हत्या!
भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के कुमैठा पंचायत के मुखिया अनिता देवी को रहस्यमय तरिके से साजिश के तहत हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया हैं।वहीं ग्रामीणों ने गुप्त सूचना देते हुए बताया कि मुखिया अनिता देवी को देररात घर के छत मे पंखा मे लटकाकर हत्या कर दिए गए हैं।वहीं परिजनों ने अहले सुबह घर के छत मे पंखा मे लटके हुए मुखिया अनिता देवी का शव बाहर निकाल कर आंशिक मौत की घटना बताया जा रहा हैं।इस घटना कि भनक स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर घटना कि छानबीन मे जुटते हुए मुखिया अनिता देवी का शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम मे भेजने कि तैयारी मे जुट गई । वहीं कुमैठा के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव ने घटना कि जानकारी देते हुए कहा कि मुखिया अनिता देवी की हत्या रहस्यमय तरिके से कि गई हैं।पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस घटना कि उचित जांच कि जाए ताकि ग्रामीणों को संतोषजनक जबाब मिल सके।इस घटना से परिजनों मे दुखः का माहौल देखा जा रहा हैं।वहीं घटना स्थल पर लायन आर्डर डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ,सर्किल इंस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर ,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु सहित प्रशासनिक एंव ग्रामीणों ने घटना कि जानकारी लेते हुए शोक व्यक्त किए हैं।लेकिन घटना कैसे घटी इस घटना का रहस्य अब सामने जल्द आ जाएगा क्योंकि मुखिया अनिता देवी की हत्या करने वाले दो आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड लिया और दोनो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।




