धीरज शर्मा की रिपोर्ट
टी एन बी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किए गए विशेष शिविर के आज सातवे दिन स्वयंसेवकों ने दिन की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में श्रम दान करके की।
शिविर के अंतिम सत्र में समापन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें माननीय प्रधानाचार्य प्रो (डॉ ) संजय कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि की भुमिका निभाई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में शिविर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ स्वेता पाठक ने सात दिनों के कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की और समापन सत्र की रूपरेखा अतिथियों को बताई।
अपने अध्यक्षीय संभाषण में प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) संजय कुमार चौधरी ने स्वयंसेवकों को शिविर समापन की शुभकामनाएं देते हुए कहा की असली कार्य अब शुरू होगा। अब आप सभी को अपने शैक्षणिक कार्यों के अलावा सामाजिक जिम्मेदारी भी अच्छे से निभानी होगी। आप अब एक छात्र होने के साथ साथ महाविद्यालय के स्वयंसेवक की भूमिका भी अच्छे से निभाइए। अपने विभाग में समय दीजिए और अपने चहुमुखी विकास पर ध्यान दीजिए।
कार्यक्रम का प्रारंभ कुलगीत, लक्ष्यगीत और दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम में मनुश्री और अदीबा द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया, जहा अर्शवी ने मोहक नृत्य प्रस्तुत किया वही शुभम कुमार ने एक मीरा एक राधा गीत को गाकर समा को बांध दिया।
शिवानी महिमा, अमन, मोनिका, हर्ष, अमन राज, अर्शी आदि ने अपने टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए छठ महापर्व की प्रस्तुति की।
जहा दिवाकर, मोनिका, गौरव, शुभम आदि ने नुक्कड़ नाटक से सबका मन मोह तो वही सुंदर कुमार ने मानचित्र के माध्यम से विभाजन के पहले और विभाजन के बाद का भारत दर्शाया और सोचने पर मजबूर कर दिया।
दिवाकर ने अंगिका और भागलपुर के संस्कृति को Rap के रूप में प्रस्तुत किया।
Fit India Movement की तर्ज पर शुभम, सरिया, बरकतुल्लाह, कृष्णकांत, प्रियदर्शिनी, ललन ने एक नाटक प्रस्तुत किया।
अंत में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के समय डॉ सुमन कुमार ने स्वयंसेवकों को आवश्यक नीतियों को बताते हुए आगे भी ऐसे ही अच्छा कार्य करते रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बिलाल अहमद, डॉ चंदन कुमार, डॉ राजीव कुमार सिंह उपस्थित थे।




