🧑‍✈️↔️👨‍🔧 रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि आज होंगे आमने सामने , 24 घंटे में युद्ध के समाप्त होने के आसार ‼️

SHARE:

अमेरिका से आलोक झा शंखनाद के लिए

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तटस्थता की घोषणा करने और देश के बागी हुए पूर्वी इलाकों पर समझौता करने को तैयार है. उन्होंने यह घोषणा दोनों देशों के बीच आज युद्ध रोकने लिए होने वाली अगले दौर की वार्ता से पहले की. हालांकि, जेलेंस्की ने दोहराया कि केवल रूसी नेता से आमने सामने की वार्ता से ही युद्ध समाप्त हो सकता है. इस बीच रूसी वार्ताकार इस्तांबुल पहुंच गए हैं. यूक्रेन से अगली दौर की वार्ता करने के लिए रूसी प्रतिनिधि इस्तांबुल पहुंच चुके हैं . रूसी सरकार का विमान अब से कुछ देर पहले इस्तांबुल हवाई अड्डे पर उतरा. दोनों पक्षों का आज और कल बातचीत करने का कार्यक्रम है. इससे पहले वीडियो कांफ्रेंस तथा आमने-सामने की वार्ताएं युद्ध को रोकने के मुद्दे पर प्रगति करने में असफल रही थीं ▪️

Join us on:

Leave a Comment