धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर, जोकसर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 21 से शराब मुक्त भागलपुर व कचरा मुक्त भागलपुर के संकल्प को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई इस रैली में जोकसर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी एवं वार्ड पार्षद संजय सिन्हा की अगुवाई में यह जागरूकता रैली निकली, जिसमें स्काउट गाइड के बच्चों के साथ साथ स्कूली बच्चे भी काफी संख्या में शामिल थे।
यह जागरूकता रैली दीपनगर, पासी टोला, कांग्रेस भवन, शंकर टॉकीज घाट ,खलीफाबाग ,बुढ़ानाथ चौक होते हुए वापस वार्ड नंबर 21 में समाप्त हुआ।
इस नशा मुक्त व कचरा मुक्त जागरूकता रैली में यमराज और गांधीजी के वेष में बापू ने भी लोगों को संदेश दिया कि शराब से दूर रहें और स्वच्छ भागलपुर बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड के बच्चों और स्कूली बच्चों के अलावे जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणब कुमार, पूर्व महापौर दीपक भुवानिया, जोकसर थाना अध्यक्ष अजय अजनबी, वार्ड पार्षद संजय सिन्हा, कमल जयसवाल, कैलाश हरी ,अशोक गुप्ता, गोविंद मेराज, संजय तांती, जयप्रकाश यादव, डॉक्टर पवन ,विनय सिन्हा के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।




