नालंदा- पति के वियोग में पत्नी ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या!

SHARE:

जहरीली शराब एंड आत्महत्या न्यूज नालंदा

सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके में पति के वियोग में चल रही पत्नी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि पिछले 16 जनवरी को छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराब कांड हुई थी। जिसमें कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसी जहरीली शराबकांड में सावित्री देवी के पति दीपक पासवान की भी मौत हो गई थी। दीपक पासवान के मौत के बाद पत्नी सावित्री देवी लगातार तनाव में चल रही थी। पति के मौत के तुरंत बाद ही पत्नी सावित्री देवी के द्वारा कई बार आत्महत्या का प्रयास भी किया गया था। आज घर में किसी का नहीं होने के कारण पत्नी सावित्री देवी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में स्थानीय वार्ड पार्षद अजय पासवान ने बताया कि सावित्री देवी के द्वारा अपनी सास को बिजली बिल जमा कराने को लेकर बाहर भेज दिया था। जिसके कारण घर में कोई भी मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए सावित्री देवी ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।

बाइट।अजय पासवान वार्ड पार्षद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment