एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ आरंभ!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

टीएनबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 के द्वारा टीएनबी कॉलेज के प्रांगण में सात दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ गुरुवार को किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज कें प्राचार्य महोदय डॉ (प्रो.) संजय कुमार चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने सभी स्वयंसेवको को इस विशेष शिविर को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की और कार्यक्रम को सफल स्वरूप प्रदान करने के लिए पूर्ण सहयोग करने का भी आश्वासन दिया ।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वय डॉ. अनिरूद्ध कुमार, टीएनबी कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सह शिविर प्रभारी डॉ. श्वेता पाठक, भौतिकी विभाग के डॉ. पंकज कुमार समेत कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।इस मौके पर डॉ अनिरूद्ध कुमार ने इस सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए 50 स्वयंसेवको का चयन किया तथा उसे अलग अलग ग्रुपों में बांट कर विशेष शिविर में किए जाने वाले विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ सुमन कुमार ने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहने और रोज नए नए अनुभवों से सीखने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ श्वेता पाठक ने सभी स्वयंसेवकों को पूर्व में रहे स्वयंसेवक से परिचय कराया और उनके अनुभवों से सीखने की सलाह दी। सभी स्वयंसेवकों को आने वाले 6 दिन के क्रियाकलापों के बारे में बताया और छोटी छोटी भूमिका का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम पदाधिकारी और स्वयंसेवक कल से अपने पोषित गांव में जाकर श्रमदान करेगे और जागरूकता भी फैलाएंगे।एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी टीएनबी कॉलेज के डॉक्टर श्वेता पाठक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारी एनएसएस की तीसरी इकाई पटेल नगर साहिबगंज को पोषित गांव के तौर पर कार्य करेगी , साथ ही उन्होंने यह बताया कि यह कार्यक्रम 24 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर, मनुश्री, सौरभ, सत्यम, प्रशांत, चीकू, पुष्पा, मोहन, आदित्य आदि 55 स्वयंसेवकों ने अपना सहयोग दिया।

Join us on:

Leave a Comment