नालंदा में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में भीड़ ने ली युवक की जान

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा थाना अंतर्गत नियमत नगर गांव में बुधवार को बैटरी चोरी के संदेह में एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। मारपीट के बाद दो बदमाशों को नालंदा थाना के सुपुर्द कर दिया गया था। जिसमें एक की हालत गंभीर थी। पुलिस चिंताजनक हालत में जख्मी नंद किशोर प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लायी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के नंद किशोर प्रसाद के रूप में की गयी है। उसका एक अन्य साथी मनीष कुमार नालंदा थाना पुलिस के हिरासत में है। हालांकि नालंदा थाना पुलिस सिलाव थाना क्षेत्र की घटना बता रही है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नियामतनगर गांव निवासी सोनू कुमार के ऑटो से बैटरी की चोरी कर ली गई थी। चोरी के संदेह में नंदकिशोर और उसके एक सहयोगी को ग्रामीणों ने बुलाया। इसके बाद भीड़ दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दोनों बदमाशों को जख्मी हालत में नालंदा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। नंदकिशोर प्रसाद की हालत पिटाई से बिगड़ गई थी। इस कारण पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बाइट।नालंदा पुलिस
बाइट।मृतक का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें