प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में होली की रात पति की प्रताड़ना और मारपीट से आजिज होकर आग लगा ली थी जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बनद्वार गांव के वार्ड नंबर 15 की है। बताया जाता है कि गुरूदत पाठक की 38 वर्षीय पत्नी जयंती देवी होली की रात पति की प्रताड़ना और मारपीट से आजिज होकर पूजा घर में बंद कर अपने आप को तेल छिड़ककर आग लगा लिया। घर में आग की लपट देखकर परिजन दौड़े और कंबल से आग बुझाया और घायल जयंती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जंयती का इलाज के दौरान मौत हो गई। जयंती की शादी साल 2001 में हुई थी। घायल जयंती का अपने पति से विवाद रहता था और पत्नी ने पति पर मुकदमा दर्ज कराया था, कोर्ट के आदेश पर जंयती पति के घर गई थी बाद में फिर समझौता के बाद केस खत्म हुआ था। मृतका के भाई का आरोप है उसकी बहन को जलाया गया है और उसकी बहन मौत से पहले पुलिस को ग़लत बयान दिया है। उसकी बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट- मृतका के भाई




