बेगुसराय- जदयु के दो पूर्व विधानपार्षद ने जलाया गिरिराज सिंह का पुतला!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय के रजौड़ा में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प को लेकर लगातार राजनीति जारी है। जदयू के पूर्व विधान पार्षदों ने आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का डीएम ऑफिस का पुतला दहन कर गिरिराज सिंह का जमकर विरोध किया। जदयू नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू मुस्लिम मामले को बेवजह तूल दिया और नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाया यह कहीं से सही नहीं है। अगर गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाते रहेंगे तो जदयू गिरिराज सिंह का ना सिर्फ विरोध करेगी बल्कि उनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन भी करेगी। इस पुतला दहन में जदयू के पूर्व विधान पार्षद भूमि पाल राय, पूर्व विधान पार्षद रामबदन राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह का पुतला दहन कर गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। जदयू नेताओं ने कहा कि यह भाजपा या एनडीए का विरोध नहीं है या सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विरोध है क्योंकि वह बार-बार नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हैं और हिंदू मुस्लिम कह बांटने का काम करते हैं इसको लेकर जदयू उनके खिलाफ आंदोलन कर रही है।
बाईट- रामबदन राय, पूर्व विधान पार्षद जदयू
बाईट- भुमिपाल राय, पूर्व विधान पार्षद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें