प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में बिहार दिवस के मौके पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से प्रभात फेरी की शुरुआत की गई जहां डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, आर्यभट्ट के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर समेत सभी वरिए अधिकारियों, समाजसेवियों के साथ सैकड़ों स्कूली बच्चे और युवाओं ने इस प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन से निकलकर प्रभात फेरी लोहिया नगर ओवरब्रिज होते हुए एनएच होते हुए कचहरी रोड होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंच समाप्त हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं अधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग इस प्रभातफेरी में शामिल हैं और बिहार के गानों के साथ सभी लोग प्रभात फेरी करते हुए गांधी स्टेडियम पहुंच यह प्रभात फेरी समाप्त हुआ। दीया अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जल जीवन हरियाली के थीम के साथ बिहार दिवस पुरे धुमधाम से मनाई जा रही है। बिहार दिवस प्रभात फेरी के आयोजन से इसकी शुरुआत की गई है वहीं दोपहर क्रिकेट मैच और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। जिले वासियों से अपील की कि जल जीवन हरियाली को लेकर जहां जल का संरक्षण करें वहीं हर तरफ पेड़ पौधे को लगाएं ताकि जो थीम है जल जीवन हरियाली उसकी रक्षा हो सके।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम बेगूसराय




